✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर पुलिस की सराहनीय पहल, लखाईडीह गांव के स्कूली बच्चों को करायी टाटा जू की सैर, बच्चों में दिखा उत्साह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:12:36 PM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR): कभी नक्सलियों के आंतक के सायें में जीनेवाला घाटशिला का लखाईडीह गांव आज आजाद होकर खुशहाल जीवन जी रहा है. यहां के लोग पहले गांव से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन अब यहां की स्थिति कुछ और है. जिला पुलिस की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है, जहां इस गांव के स्कूली बच्चों को जिला पुलिस की ओर से जमशेदपुर शहर की सैर करायी गई. जिसको लेकर बच्चों में काफी खुशी भी देखी गई.

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत  की गई पहल

इस मौके पर एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सहित क्षेत्र के डीएसपी और थानेदार मौजूद रहें. बच्चों को टाटा जू घूमाने के बाद जिला के एसएसपी किशोर कौशल ने बच्चों के बीच पठन पाठन की सामग्रियों का वितरण भी किया. जिसको लेकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. यह सराहनीय पहल जिला पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किया है.

पढ़ें एसएसपी किशोर कौशल ने क्या कहा

वहीं एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि पहले इस गांव में नक्सलियों का बोल बाला था, लेकिन अब यह इलाका पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चूका है. इस गांव के बच्चे आज से पहले अपने गांव से दूर नहीं गए थे, जिसको लेकर इन बच्चों को आज जमशेदपुर शहर घुमाया गया.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:jamshedpur policessp kishor kaushalghatshilaLakhaidihLakhaidih village of ghatshilatata zootrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.