✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर पुलिस की सराहनीय पहल! सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को कराया शहर भ्रमण, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:19:30 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में सुदूर ग्रामीण नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुड़ाबांधा के ज्यान गांव के स्कूली छात्र-छात्राओं को ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जमशेदपुर शहर के विभिन्न जगहों का भ्रमण कराया गया. जहां वरीय आरक्षी अधीक्षक के हाथों सभी स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच खेल और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.

शहर से गांव 40 किलोमीटर दूर है, फिर भी बच्चों को शहर देखने का पहला मौका आज मिला

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत शहर का भ्रमण करने आए यह सभी स्कूल छात्रा औक छात्राएं शहर की ऊंची इमारतें देख काफी खुश नजर आयें.इनमें कई छात्र पहली बार शहर का भ्रमण करने पहुंचे थे, इनका गांव शहर से मात्र 40 किलोमीटर दूर है, लेकिन फिर भी इन्हे शहर देखने का पहला मौका आज मिला.जहां वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण के अलावा ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे.

बच्चों को चिड़ियाघर का भ्रमण करा कर जनरल नॉलेज बढ़ाने का प्रयास किया गया

वहीं वरीय आरक्षी अधीक्षक के द्वारा बच्चों से कई सवाल पूछे गए, बच्चों ने भी अधिकारियों के सभी सवालों का जवाब दिया. वहीं इस संदर्भ में जानकारी देते हुए वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर और संस्था के अध्यक्ष मुख्तार आलम ने कहा कि शहर की दुनिया से अनजान इन बच्चों को शहर लाकर यहां के रहन सहन के संबंध में जानकारी दी जा रही है, वही इन बच्चों को जुबली पार्क चिड़ियाघर का भ्रमण करा कर इनके जनरल नॉलेज को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jamshedpur PoliceJamshedpur Police newsJamshedpur Police news todayCommendable initiative of PoliceCommendable initiative of Jamshedpur Policechildren from remote rural areas were given a city tourJamshedpursmiles on the faces of the childrenJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.