☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी से आकर चाईबासा के जेटेया में कर रहे थे पोस्तो की खेती, 4 गिरफ्तार

खूंटी से आकर चाईबासा के जेटेया में कर रहे थे पोस्तो की खेती, 4 गिरफ्तार

चाईबासा(CHAIBASA)पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया अंतर्गत नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र में की जा रही अफीम की खेती को पुलिस बल ने नष्ट कर दिया. साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त में अफीम की खेती करने वाले गिरफ्तार अभियुक्तों में खूंटी जिले के मुरहु के रहने वाले हैं. उनके द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र में अफीम की खेती करवा रहे थे. पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जेटेया थाना अन्तर्गत कोटगढ़ से दुधविला जाने वाली पक्की सड़क में पुल के आधा किलोमीटर तक नदी किनारे पोस्तो की खेती की गयी है और पोस्तो के पौधे में फल आ गया है. जिसमें चिरा लगाकर अफीम निकाला जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के द्वारा जेटेया थाना को छापामारी करने के लिए निर्देश दिया गया. निर्देशानुसार जेटेया थाना प्रभारी द्वारा छापामारी के लिए दण्डाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी नोवामुण्डी सुनील चन्द्रा की प्रतिनियुक्ति कराकर उक्त स्थान पर छापामारी की गयी, तो पाया गया कि करीब 35 डिसमिल खेत में पोस्ता की खेती की गयी है.जिसमें चीरा लगाकर अफीम निकाला जा रहा है.

2 किलो 300 ग्राम गिला अफीम बरामद

छापामारी के क्रम में अफीम लगे खेत से पकड़ाये चारो व्यक्ति के पास से करीब 2 किलो 300 ग्राम गिला अफीम को बरामद किया गया.साथ ही विधिवत अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. उनके निशानदेही पर उनके घर में रखे करीब 750 ग्राम अफीम को बरामद कर जब्त किया गया है. खेत में लगे अफीम के फसल को विनष्ट किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इस काण्ड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अनुसंधान जारी है.

रिपोर्ट:संतोष वर्मा 

 

 

Published at: 18 Mar 2023 09:59 PM (IST)
Tags:JharkhandChaibasa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.