✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टुंडी के लखनपुर गांव के दो कुओं में मिले कॉलिफोर्म बैक्टीरिया,जानिए इस बीमारी के बारे में

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:31:02 AM

धनबाद(DHANBAD): टुंडी के लखनपुर गांव के दो कुओ के पानी में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया मिला है. यह बैक्टीरिया डायरिया समेत जल जनित बीमारियों का वाहक होता है. इन कुओं के पानी को पीने से पिछले दिनों गांव के 13 लोग डायरिया से पीड़ित हो गए थे. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के सभी सात कुओं के पानी की जांच जिलास्तरीय वाटर टेस्टिंग लेबोरेटरी में कराई. इस जांच में दो कुओं के पानी में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया पाए गए है. टुंडी के लखनपुर में डायरिया फैलने के बाद आईडीएसपी की टीम ने 150 घर और 600 की आबादी वाले इस गांव में सर्वे किया था. यहां 13 लोग डायरिया पीड़ित पाए गए थे. 

कई जगहों पर हुआ था इलाज 

इसमें चार का टुंडी सीएचसी, तीन का SNMMCH और बाकी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज हुआ था. सर्वे में पाया गया कि लोग गांव में सात कुओं के पानी का इस्तेमाल पीने में भी करते है. यह भी पता चला कि डायरिया के शिकार हुए ज्यादातर लोग एक ही कुएं का पानी पिने के काम में ला रहे थे. टीम ने उस चिह्नित कुएं को सील कर दिया था और सभी कुओं के पानी का सैंपल जांच के लिए लिया था. इन सैंपलों की जांच भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित जिलास्तरीय वाटर टेस्टिंग लेबोरेटरी में कराई गई थी.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsColiform bacteriaColiform bacteria in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.