✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: रांची में ठंड और शीतलहर का कहर,14 तक स्कूल बंद का आदेश  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:16:53 AM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने सभी स्कूल को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. इससे पहले 11 जनवरी तक स्कूल बंद का आदेश था जिसे मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बढ़ाया गया है.    

भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन के मुताबिक जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है.  राँची जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी जारी की गयी है.

छात्रों/छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत्, राँची जिला अन्तर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों में निम्नानुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है:

  • कक्षा KG से कक्षा 06 तक की पठन-पाठन कार्य *दिनांक 12.01.2026 (सोमवार) से 14.01.2026 (बुधवार) तक पूर्णतः स्थगित रहेगा
  • कक्षा 07 से कक्षा 12 तक के छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन कार्य पूर्वाह्न 10:00 बजे से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे.
  • सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करें.

यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है.  तो परीक्षा का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकते हैं।सभी अभिभावक, छात्र/छात्रा एवं विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. 

 

Tags:Cold wave wreaks havoc in Ranchischools closed till 14thRANCHI WEATHERANCHI NEWSRANCHI JHARKHANDJHARKHAND UPDATEJHARKHAND WEATHERSCHOOL CLOSED UPDATE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.