✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल में सीआईएसएफ -पुलिस पर भारी कोयला चोर ,अब आगे क्या करेगी बीसीसीएल!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 1:16:53 PM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल  के कोयला चोर क्या खुद इतनी साहस बटोर लिए हैं या उनकी पीठ पर किसी का हाथ है? यह  सवाल अब इसलिए बड़ा हो गया है कि लगातार दो घटनाओं ने कोयला अधिकारियों से लेकर आम आदमी तक की चिंता बढ़ा दी है.  अभी दो-तीन दिन पहले स्पेशल ब्रांच के दरोगा की कोयला चोरों ने पिटाई कर दी थी.  वह दृश्य भी बड़ा अजीब था.  दबंगता की हद थी.  हाईवा  पर लोड  कोयला उतारने के लिए कोयला चोरों ने हाईव  को एक लाइन से खड़ा कर दिया था और जबर्जस्ती कोयला  उतार रहे थे.  इसी क्रम में दारोगा से कोई बात हुई, उसके बाद कोयला चोरों ने ना आव देखा, न ताव, दारोगा की पिटाई कर दी.  उनके साथ उनकी पत्नी भी थी.  वह भी चोटिल हुईं।  

तो क्या कोयला चोर अपनी सत्ता चलाना चाहते हैं 

घटनास्थल पर उस दिन के  लोग बता रहे थे कि कोयला चोर रोज ही ऐसा ही करते है.  हाईवा  चालक भी डर से उनके इशारे पर गाड़ियां रोक देते हैं.  मतलब कोयला चोरों की अब समानांतर व्यवस्था चलने लगी है.  हद तो शुक्रवार को हुई,जब  बीसीसीएल के दो बड़े अधिकारियों को मारापीटा गया.  यहां तक कि उन्हें अगवा करने की कोशिश की गई.  भाग रहे अधिकारियों का पीछा तक किया गया.  ऐसा करने वाले मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और सीआईएसएफ की मौजूदगी का भी उन पर कोई प्रभाव नहीं था.  जानकारी के अनुसार घटनास्थल बाघमारा थाना क्षेत्र में पड़ता है.  शुक्रवार को कोयला चोरों का दुस्साहस सिर   चढ़कर बोल रहा था.  यह कोयला अधिकारियों के लिए भी खतरे की घंटी है तो सीआईएसएफ और पुलिस के लिए भी. 

अधिकारियों की गाड़ी को जबरन रुकवा कर किया कांड 

प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार हमलावरों ने अधिकारियों की गाड़ी को जबरन रुकवाया, उनका कॉलर पकड़ कर बाहर खींच लिया और धक्का-मुक्की  की.  यह घटना तब हुई जब कोयला भवन मुख्यालय से आए सुरक्षा महाप्रबंधक और एरिया महाप्रबंधक जमुनिया पहुंचे थे.  जमुनिया व्यू प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया था.  इसी की जांच के लिए अधिकारी पहुंचे थे, तभी कोयला चोर पहुंचे और उनकी गाड़ी को रोक लिया।  दोनों महाप्रबंधक को गाड़ी से बाहर खींचकर कोयला चोर  उन्हें घेर लिया और मारपीट की.  मौके पर पहुंचे दूसरे अधिकारी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया.  अधिकारियों की जान पर खतरा बन आई थी.  सूत्रों के अनुसार एरिया जीएम  किसी तरह उनके चंगुल से बाहर निकले और तेज रफ्तार से गाड़ी भगवाते  हुए बाघमारा थाना पहुंचे और घटना की सूचना दी.  सुरक्षा महाप्रबंधक हमलावरों के बीच घिर  गए थे.  हमलावर उन्हें घसीट कर दूसरे जगह ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सीआईएसएफ ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। तब उनकी जान बची. 

बाघमारा थाना गेट तक पहुंचे थे हमलावर 

 बात इतनी नहीं हुई, कोयला चोरों ने जीएम का पीछा करते हुए बाघमारा थाना भी पहुंचे और वहां गेट पर खड़े महाप्रबंधक के चालक को  पीट दिया।  उसके  कपड़े फाड़ दिए.  हल्ला सुनकर बाहर निकली पुलिस, तब जाकर हमलावर भागे।  अधिकारियों की शिकायत पर प्राथमिकी  दर्ज की गई है.  बता दें कि जमुनिया पैच अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है.  यहां लगातार सीसीटीवी कैमरे तोड़े जा रहे है.  जमुनिया में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी की लगातार शिकायत मिलती रही है.  यहां कोयला चोरों का अपना साम्राज्य चलता है.  वह कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करते।  शुक्रवार को भी कोयला चोरों ने ऐसा ही किया।  अब तो पानी सिर  के ऊपर से बहने लगा है .  बीसीसीएल के सीएमडी तक बात चली गई है.  बाघमारा पुलिस को भी शिकायत मिल गई है.  सीआईएसफ द्वारा भी मुकदमा किए जाने की सूचना है.  ऐसे में अगर कोयला चोरों पर काबू नहीं पाया गया तो फिर जमुनिया में कोयला चोरी के बजाय कोयले की डकैती होगी और यह बीसीसीएल मैनेजमेंट, सीआईएसएफ और पुलिस के लिए भी बड़ी समस्या बन जाएगी। 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandKoylanchalBCCLGMDhanbadDhanbad NewsDhanbad UpdatesCoal IndiaCoal India News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.