✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका पाकुड़ मार्ग पर कोयला लोड वाहन लील रही जिंदगी, फिर एक की हुई मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:25:54 AM

दुमका(DUMKA):  दुमका-पाकुड़ मार्ग इन दिनों मौत के मार्ग में तब्दील हो गया है. कोयला लोड वाहन इंसान की जिंदगी को लील रहा है. सोमवार की सुबह इस मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के हेठ कोरैया गांव के समीप कोयला लोड हाइवा ने एक बाइक में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बाइक की कमान 16 वर्षीय किशोर उलीन मरांडी के हाथ में था. 

ग्रामीण कर रहे मुआवजे की मांग   

जानकारी के अनुसार मकरो गांव निवासी उलीन मरांडी बाइक से हेठ कोरैया गांव गया था. लौटने के क्रम में पाकुड़ के अमड़ापाड़ा से कोयला लोड कर दुमका आ रहे एक हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक चालक किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुमका पाकुड़ मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही मुफ़स्सिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीण बतौर मुआवजा 10 लाख रुपए की मांग पर डटे हुए है. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

मुआवजा मिलने के बाद ही होगा कोयला का परिचालन

इस बाबत एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे है. आम लोगों की वाहनों के लिए जाम समाप्त कर दिया गया है लेकिन कोयला लोड वाहनों को रोके हुए है. इधर ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा की राशि मिलने के बाद ही कोयला का परिवहन होने दिया जाएगा. ग्रामीणों का तर्क है कि पुलिस आश्वासन देकर जाम समाप्त करवा देती है लेकिन बाद में मुआवजा की राशि कम दिया जाता है. इसलिए कंपनी के तरफ से मुआवजा मिलने के बाद ही कोयला का  परिचालन सामान्य होने दिया जाएगा. घटना के बाद हाइवा चालक हाइवा छोड़ कर फरार हो गया वहीं कंपनी के प्रतिनिधि को स्थल पर बुलाया गया है. वार्ता का दौर जारी है।

ओवर स्पीड वाहनों पर अंकुश लगाने की जरूरत 

बता दें कि लगभग 6 महीने पूर्व दुमका रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग यार्ड की शुरुवात की गई है. पाकुड़ के अमड़ापाड़ा से कोयला सड़क मार्ग से दुमका रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाता है. इस काम मे सैकड़ों हाइवा दिन रात दुमका पाकुड़ मार्ग पर बेलगाम दौड़ रही है. ज्यादा ट्रिप लगाने के चक्कर मे हाइवा तेज रफ्तार दौड़ रहा है और आम लोगों की जिंदगी को निगल रहा है. घटना के बाद शुरू होता है मुआवजा को लेकर सड़क जाम का खेल. प्रशासन के समक्ष हमेशा विधी व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है. प्रशासनिक स्तर से बेलगाम दौड़ते हाइवा पर अंकुश लगाने का प्रयास भी किया गया लेकिन परिणाम सिफर निकला. जरूरत है ओवर स्पीड वाहनों पर अंकुश लगाने की अन्यथा कभी भी घटना के प्रतिशोध में बड़ी घटना हो सकती है. 

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:jharkhanddumkaCoal loaded vehicle taking life on Dumka Pakur roadCoal loaded vehiclethenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.