✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटा, कोई हताहत नहीं

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:03:46 AM

दुमका(DUMKA): जिले के भागलपुर स्टेट हाइवे पर दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेवगढ़ गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया. कोयला लोड ट्रक भागलपुर की तरफ जा रहा था, ट्रक का नंबर AS 17C 1391 है. हादसे में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना हंसडीहा थाना को दी गई.

हादसे के बाद से ड्राइवर फरार

सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक गोपाल प्रसाद साह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया. वहीं, पुलिस की तत्परता से ट्रक में लदा कोयला चोरी होने से बच गया. हालांकि पुलिस के आते-आते तक सड़क किनारे बिखरे कुछ कोयले को लोगों ने लूट लिया. वहीं, हाइवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर के लिए परिचालन भी बाधित रहा. पुलिस द्वारा क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर परिचालन बहाल कराया गया.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:दुमका न्यूजझारखंड न्यूजDUMKA NEWSDUMKA TRUCK ACCIDENTDUMKA ROAD ACCIDENTJHARKHAND NEWSJHARKHAND LATEST NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.