सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला जिला के कांड्रा थाना के चौका मुख्य मार्ग स्थित कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार तड़के कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रही कि इस ट्रेलर की चपेट में कोई अन्य राहगीर नहीं आया. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर चांडिल से कोयला लाद कर कांड्रा के एक निजी कंपनी में जा रहा था. जैसे ही ट्रक कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज पहुंचा टेलर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलवे ब्रिज पर पलट गयी. वहीं घटना में चालक बाल बाल बच गया. ट्रेलर के पलटने से कोयला सड़क पर ही बिखर गया. हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न हो. बता दें कि यह सड़क सरायकेला को राजधानी से जोड़ने वाला मुख्य सड़क है. इस ब्रिज पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा