✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Coal India : डेग -डेग पर अब मिलने जा रही सबसे बड़ी कोयला उत्खनन कंपनी को इस प्रकार चुनौतियां!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:40:33 AM

धनबाद(DHANBAD): देश ही नहीं , दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्खनन कंपनी कोल इंडिया को अब  केवल मार्केटिंग,उत्पादन  में ही नहीं, बल्कि अब रिसर्च में भी प्राइवेट कंपनियों से कड़ी चुनौती मिलेगी.  अभी तक कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीएमपीडीआईएल ही  एकमात्र सरकारी एजेंसी है, जिसके जिम्मे  कोयले की खोज और खनन विधि की डिजाइन तैयार करना है.  लेकिन केंद्र सरकार ने इस काम में अब निजी क्षेत्र की भी  एंट्री करा  दी है.  कोयले की खोज और खनन के लिए योजना और डिजाइन का कार्य अब निजी कंपनियां भी करेगी.  कोयला मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर 18 कंपनियों को इसके लिए अधिकृत कर दिया है. 

 अब कोयला और लिग्नाइट की खोज के लिए सीएमपीडीआईएल के अलावे 18 और कंपनियां जुड़ जाएंगी. बताया जाता है कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4 की उप-धारा (1) के दूसरे प्रावधान के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय गुणवत्ता परिषद- राष्ट्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त निजी संस्थाओं को 26 नवंबर 2025 को मान्यता प्राप्त पूर्वेक्षण एजेंसियों के रूप में अधिसूचित किया गया है. जानकारी के अनुसार जिन  कंपनियों को  मान्यता दी गई है ,उनमें निम्न कंपनियां शामिल है. 

1. इंडियन माइन प्लानर्स एंड कंसल्टेंट्स, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
2. मैट्रिक्स माइनिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव, हरियाणा
3. यूनाइटेड एक्सप्लोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4. माहेश्वरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
5. प्राकृतिक संसाधन प्रभाग – टाटा स्टील लिमिटेड, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड


6. माइनिंग एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, बर्दवान, पश्चिम बंगाल
7. जेम्को काटी एक्सप्लोरेशन पी लिमिटेड, चंद्रपुर,
8. साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड, गुड़गांव, हरियाणा
9. जियो टेक्निकल माइनिंग सॉल्यूशंस, धर्मपुरी, तमिलनाडु
10. नोबोमाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पूर्वी खासी पहाड़ियाँ, मेघालय
11. सुरमाइन कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली
12. कार्तिकय एक्सप्लोरेशन एंड माइर्निंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर, महाराष्ट्र

13. माइनिंग टेक कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात
14. जेम्स प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, रांची, झारखंड
15. रेवल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात
16. जीएमएमसीओ टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड, हैदराबाद, तेलंगाना
17. सिनर्जी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर, महाराष्ट्र
18. एपीसी ड्रिलिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, नम्माकल, तमिलनाडु

 

 

Tags:DhanbadCoal IndiaresearchKoyalaLignite

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.