✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Coal India:अब इन कोयला अधिकारियों का वेतन 1.20 से 2.80 लाख हो जाएगा, साथ में बंपर रिक्तियां भी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 4:42:15 PM

धनबाद(DHANBAD):  देश ही नहीं ,दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया ने थोक भाव में अधिकारियों को प्रमोट किया है.  प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का वेतन 1.20 लाख से 2.80 लाख तक हो  सकता है.  जानकारी के अनुसार कोल इंडिया की ओर से मंगलवार को जारी प्रोन्नति आदेश में  ई - 5 ग्रेड के 500 से अधिक प्रबंधकों को ई -6 ग्रेड में प्रमोशन मिला है.   कोल इंडिया सहित सभी सहायक कंपनियों के अधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है.  जानकारी के अनुसार प्रमोशन पाए  अधिकारियों को अंतर कंपनी स्थानांतरण भी किया गया है.  मतलब साफ है कि हाल में बनाए गए नियम के अनुसार प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को अब स्थानांतरित भी किया जा रहा है. 

530 से अधिक अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है
 
सूचना के अनुसार 530 से अधिक अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है.  सबसे अधिक माइनिंग  संवर्ग  के अधिकारियों को प्रमोशन मिला है.  153 प्रबंधक वरिष्ठ प्रबंधक बने है.  इसी तरह उत्खनन से 51, फाइनेंस से 53, मानव संसाधन से 78, सिविल से 28, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिक से 35 एवं 45 डॉक्टर को भी प्रोन्नति मिली है.  जारी आदेश के अनुसार प्रोन्नति आदेश जारी होने की तिथि से लागू कर दी गई है.  इधर जानकारी है कि कोल इंडिया ने बंपर वैकेंसी भी निकाली है.   कोल इंडिया गेट 2025 के अंकों के आधार पर खनन विभाग में कुल 276 पदों पर भर्ती करेगी।  

चयनित अभ्यर्थियों को ई -1  श्रेणी में नियुक्त किया जाएगा

बताया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को ई -1  श्रेणी में नियुक्त किया जाएगा।  आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई  से शुरू होगी।  आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जून निर्धारित की गई है.  खनन अभियांत्रिकी में गेट 2025 की परीक्षा  उत्तीर्ण करने वाले युवा ही आवेदन के पात्र होंगें।  बिना गेट अंक वाले या अयोग्य अभ्यर्थियों के आवेदन रद कर दिए जाएंगे।  कुल 276 रिक्तियां (Coal India Management Trainee Vacancy) खनन विषय के लिए हैं, जिनका पद कोड दस है. बता दे कि कोल इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन महारत्न कंपनी है.  इसका मुख्यालय कोलकाता में है.  कोल इंडिया में लगभग दो लाख बारह हजार कर्मचारी कार्यरत हैं और यह देश के कुल कोयला उत्पादन में लगभग 75% प्रतिशत का योगदान देती है.  आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी और निर्देश कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर   उपलब्ध हैं.

Tags:DhanbadJharkhandCoal IndiaCoal india worker salaryCoal india employee salary increaseCoal। employee promotion

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.