✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वेतन समझौते को लेकर कोल इंडिया मैनेजमेंट और मजदूर आमने सामने, जानिए किन मुद्दों पर अड़े संगठन और प्रबंधन

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:21:39 PM

धनबाद(DHANBAD): कोयला वेतन समझौता को लेकर कोल इंडिया मैनेजमेंट और मजदूर संगठनों में ठन गई है. मजदूर संगठन आंदोलन की राह पकड़ लिए हैं और उनका चरणबद्ध आंदोलन आज से शुरू होगा. 7 जनवरी को रांची में चारों सेंट्रल ट्रेड यूनियन का सम्मेलन होने जा रहा है. उसमें आंदोलन की बृहद रूपरेखा तय की जाएगी. कई बैठकों के बाद भी 11 वे कोयला वेतन समझौता पर बात नहीं बन रही है. मजदूर संगठन 28% वृद्धि के लिए अड़े हुए हैं जबकि प्रबंधन 10.5% से आगे बढ़ने को तैयार नहीं है. कोलकाता में अभी हाल ही में बैठक इसी मुद्दे को लेकर बेनतीजा समाप्त हो गई थी.

आज से आंदोलन पकड़ेगी अपनी राह

आंदोलन का पहला चरण आज शुक्रवार से शुरू होगा. इस चरण में कोल इंडिया की सभी कोलियरीयो में विरोध प्रदर्शन होगा, गेट मीटिंग की जाएगी.  धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के नेता के पी गुप्ता ने गुरुवार को धनबाद में दावा किया कि 28% से कम में वेतन समझौता मजदूरों को स्वीकार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि 11 वे वेतन समझौता के लिए 30 नवंबर को कोल इंडिया मुख्यालय ,कोलकाता में हुई बैठक में यूनियनों ने 28% वेतन वृद्धि का प्रस्ताव रखा था .प्रबंधन 10.5% से अधिक वेतन वृद्धि को तैयार नहीं था. ऐसे में वार्ता विफल हो गई.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:THE NEWS POSTCOAL KARMCHARIDHANBAD NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.