✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Coal India: अधिकारियों की बल्ले -बल्ले, थोक भाव में पढ़िए -किन श्रेणी के ऑफिसरों को मिली प्रोन्नति!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 3, 2026, 1:01:08 PM

धनबाद(DHANBD): कोल इंडिया और और अनुषंगी कंपनी के अधिकारियों को बड़ी मात्रा में प्रमोशन दिया गया है.  सूत्रों के अनुसार सबसे अधिक प्रमोशन खनन कार्य से जुड़े अधिकारियों को दिया गया है.  30 जनवरी 2026 को इस संबंध आदेश जारी कर दिया गया बताया गया है. यह पदोन्नति ई -6 से ई 7 ग्रेड में की गई है, जिसमें माइनिंग, मानव संसाधन, मेडिकल, सिविल, उत्खनन, वित्त सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. 

457 अधिकारियों को डिप्टी जीएम पद पर प्रमोशन दिया गया है, उन्हें 1,00,000 से 2,60,000 के वेतनमान में प्रमोट किया गया है.  इसमें बीसीसीएल के काफी संख्या में अधिकारी शामिल है।इन अधिकारियों को फिलहाल उसी कंपनी में ही रहने के लिए कहा गया है.  इसके बाद तबादला संबंधित नीतिगत निर्णय बोर्ड स्तर पर होने के बाद पत्र जारी किया जाएगा।  

प्रमोशन पाने वाले श्रेणी के अधिकारी--ई 2 से ई 3- 01,ई 3 से ई 4- 985,ई 4 से ई 5- 595,ई 6 से ई 7- 457, इस आलोक में जारी अधिसूचना के मुताबिक इ-6 से इ-7 यानी सीनियर मैनेजर से चीफ मैनेजर में करीब 457  अधिकारियों को प्रमोट किया गया है. इनमें से करीब 50 अधिकारी बीसीसीएल के हैं. प्रमोशन पाने वालों में सर्वाधिक 189 अधिकारी माइनिंग संभाग है. जबकि इ एंड एम से 66, एक्सकैवेशन से 33, जियोलॉजी से 26, वित्त से 37 व एचआर से 44 अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा मेडिकल, लिगल, कंपनी सचिव, सेल्स एंड मार्केटिंग, सिस्टम, सर्वे व समेत अन्य संभाग के अधिकारी भी शामिल है. वहीं इ-3 से इ-4 ग्रेड यानी असिस्टेंट मैनेजर से डिप्टी मैनेजर में भी विभिन्न संभाग के अधिकारियों को बड़े पैमाने पदोन्नति दी गयी है.

Tags:DhanbadCoal IndiaAdhikariPramotionScale

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.