✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Coal India: कोयला कर्मियों को इस तिमाही लगा है जोर का झटका धीरे से, पढ़िए हर महीने तनख्वाह में कितना हो सकता है नुकसान

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:45:45 AM

धनबाद(DHANBAD): देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया ने महंगाई भत्ते में कमी कर दी है. इससे कोल कर्मियों को जोर का झटका धीरे से लगा है. अब कोयला कर्मियों को 20.02% महंगाई भत्ता मिलेगा. यह दर 1 जून से 31 अगस्त 2025 तक प्रभावी होगा. उल्लेखनीय है कि कोयला कर्मियों का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में हर 3 महीने के बाद संशोधन होता है. 1 मार्च से 31 मई तक परिवर्तनशील महंगाई भत्ता 21.3 प्रतिशत था. जिसे घटकर 20.02% कर दिया गया है. एक आंकड़े के मुताबिक परिवर्तनशील महंगाई भत्ता घटने से कर्मियों के वेतन में न्यूनतम 600 से अधिकतम ₹3000 तक का नुकसान हो सकता है .

यह भी बता दें कि बेसिक सैलरी के आधार पर महंगाई भत्ते का आकलन किया जाता है. इधर कोल इंडिया की सबसे बड़ी इकाई भारत को किंग कोल लिमिटेड के सीएमडी पद के लिए आज यानी गुरुवार को साक्षात्कार हो रहा है. बीसीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल समेत कुल 12 अधिकारियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा.

सूत्रों के अनुसार पब्लिक इंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड ने इंटरव्यू के लिए जिन 12 अधिकारियों को शॉर्ट लिस्ट किया है. उनमें पांच वित्त विभाग के अधिकारी शामिल हैं. माइनिंग से चार अधिकारियों को इंटरव्यू में बुलाया गया है .भारतीय रेलवे से दो और दो निजी कंपनियों के अधिकारी बुलाए गए हैं.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsCoal indiaCoal workersCoal worker salarycoal producing company

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.