☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Coal India:कोयला अधिकारी होने वाले है मालामाल ,अगस्त 2023 से जोड़ मिलेगा एरियर,जानिए कब होगी  बोर्ड की बैठक!

Coal India:कोयला अधिकारी होने वाले है मालामाल ,अगस्त 2023 से जोड़ मिलेगा एरियर,जानिए कब होगी  बोर्ड की बैठक!

धनबाद(DHANBAD):  सूत्रों के अनुसार कोल इंडिया बोर्ड की बैठक 4 फरवरी को होनी है और इस बैठक में कोयला अधिकारियों के लिए अनुशंसित वेतनमान पर मुहर  लग सकती है.  मतलब कोयला अधिकारी एकाएक मालामाल हो जाएंगे।  यह  अलग बात है कि इससे कंपनी पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ेगा।  चुकि  सूत्रों का दावा है कि कोर्ट में 20 फरवरी की तिथि निर्धारित है.  20 फरवरी के पहले कोल इंडिया मैनेजमेंट को इस पर निर्णय लेना है.  इसी को लेकर कोल्  इंडिया बोर्ड  की बैठक में मुहर  लगाने  की सूचना है.  

इसलिए भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि 4 फरवरी को कोल्  इंडिया बोर्ड की बैठक में इसको मंजूरी दे दी जाएगी।  और फिर 20 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई के दौरान बता दिया जाएगा कि  निर्णय हो गया है.  हालांकि कोयला अधिकारियों के वेतन वृद्धि का आर्थिक प्रभाव कोल इंडिया मैनेजमेंट पर पड़ेगा और इसका आंकड़ा 3400 करोड़ तक जा सकता है.  कोल इंडिया ने कोयला अधिकारियों के वेतन वृद्धि को लेकर सेबी को पत्र लिख दिया है.  अब वेतन वृद्धि को लागू करने का समय है.  इस वेतन वृद्धि से कोयला अधिकारियों को बड़ा लाभ मिलेगा।  बात इतनी ही नहीं है, उन्हें भारी मात्रा में एरियर  भी मिलेगा। 

 जानकारी के अनुसार वेतन वृद्धि का लाभ अगस्त 2023 से मिल सकता है.  यानी कोयला अधिकारियों को एरियर  के रूप में बड़ी रकम मिल सकती है.  कोयला अधिकारी महारत्न कंपनी का पे स्केल मांग रहे हैं.  यह भी  कहा जा रहा था कि कोयला वेतन समझौता -11 में कुछ कर्मचारियों का वेतन अधिकारियों से अधिक हो गया था.  अब कोयला अधिकारी मालामाल हो जाएंगे, भले ही कंपनी का खजाना खाली होगा।  जानकारी के अनुसार कमेटी ने जो अनुशंसा की है, उसके मुताबिक बड़ा लाभ मिल सकता है. 

अनुशंसित वेतनमान -
-------------------------------
ईवन : ₹60,000 – ₹1,80,000,
ई टू: ₹70,000 – ₹2,00,000
ई थ्री : ₹80,000 – ₹2,20,000
ई फार : ₹90,000 – ₹2,40,000
ई फाइव ;1,00,000-2,60,000
ई सिक्स : ₹1,20,000 – ₹2,80,000
ई सेवन :1,20,000- 2,80,000

Published at:04 Feb 2026 07:50 AM (IST)
Tags:DhanbadCoal IndiaAdhikariWetanArrear
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.