✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CO साहब जमीन मापी के लिए ले रहे थे घूस, गिरफ़्तारी के बाद छापेमारी में मिले 11 लाख रुपये

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:52:52 AM

रांची(RANCHI):  झारखंड में सीएम के आदेश के बाद एसीबी रेस हो गई. ताबड़तोड़ कार्रवाई कर घूस लेने वाले अधिकारियों को सलाखों के पीछे भेजने में लगी है. इसी कड़ी में गुरुवार को रांची सदर अंचल के सीओ मुंशी राम को 37 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. इसके बाद सीओ के दफ्तर से छापेमारी में 11 लाख रुपये जब्त किए गए है. बता दें कि अंचल अधिकारी जमीन मापी के घूस की मांग की थी. इस मामले की पूरी जानकारी DGP ने एसीबी के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी.

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि मुंशी राम के द्वारा एक व्यक्ति से जमीन मापी करने के नाम पर पैसे की डिमांड की जा रही थी. इसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी के पास किया. जिसके बाद टीम बना कर कार्रवाई की गई है. शुरू में अधिक पैसे की मांग की गई थी. लेकिन आखिर में 37 हजार में डील फाइनल की गई. जिसके बाद एक जाल बिछा कर अंचल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया. मुंशी राम के ठिकानों से छापेमारी में 11 लाख से अधिक नगद और दस्तावेज बरामद किए गए है.

DGP ने कहा कि राज्य में किसी भी कार्यालय में कोई घूस की मांग करता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी. एसीबी को मजबूत किया गया है. सभी कार्यालय में शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर प्रमुखता से लगाया जाएगा. जिससे घूसखोर अधिकारी पर कार्रवाई की जा सके. राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी. जिससे राज्यवासियों को कही भी घूस ना देना पड़े.                  

            

Tags:jharkhand newsjharkhandjharkhand news todaynews18 bihar jharkhandbihar jharkhand newsjharkhand acbjharkhand livejharkhand latest newsjharkhand news livejharkhand todayjharkhand updatejharkhand की खबरेंjharkhand politicsjharkhand breakingjharkhand खबर दिन भरjharkhand news hindijharkhand की ताजा खबरjharkhand news updatejharkhand trending newslatest jharkhand newsjharkhand समाचारcm jharkhandranchiranchi acb arrestranchi newsacb arrested ratu coacb action in jharkhandranchi principal and acbco manoj kumar arrestnoamundi co arrestranchi acb newsacb arrested todayacb action in ranchiratu co pradeep kumar arrested todayratu co pradeep kumar arrestedjharkhand sharabjharkhand updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.