टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - रांची में सीएनजी और पीएनजी दोनों के दामों में गिरावट आई है. जो बुधवार देर रात से ही लागू कर दी गई. बता दें कि सीएनजी 4.73 रुपए और पीएनजी 6.10 रुपए सस्ता हुआ है. पहले सीएनजी की कीमत 94.65 थी जो अब घट कर 89.92 रुपए प्रति किलो हो गया है. वहीं पीएनजी की कीमत 61.03 रुपए से घट कर 54.93 रुपए प्रति एससीएम हो गया है.
रांची में सीएनजी हुआ सस्ता, पीएनजी की कीमत में भी आई गिरावट

Published at:18 Aug 2022 09:55 AM (IST)
Tags:News