✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरहुल पर सीएम का दिखा अलग अंदाज, पारंपरिक वेशभूषा में परिवार संग दिखे हेमंत सोरेन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 5:43:14 PM

रांची (RANCHI): राजधानी में प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पारंपरिक वेशभूषा में अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ नजर आए. इस दौरान उन्होंने सिरमटोली स्थित सरना स्थल पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की.”

इसी दौरान विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडेल से सोरेन परिवार की कुछ तस्वीरें साझा की है जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना और दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं. सभी ने सरहुल के मौके पर पारंपरिक सफेद और लाल रंग के कपड़े पहने हैं. 

वहीं सरहुल के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे रिश्ते का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की सीख देता है, जिससे एक समृद्ध और सतत भविष्य का निर्माण संभव है.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से भी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सरहुल का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए. उन्होंने “जोहार” और “जय झारखंड” के साथ अपने संदेश का समापन किया.

सरहुल के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्रकृति की आराधना की गई.

Tags:ranchiranchi newsranchi news updatelatest newscm hemant sorenkalpana sorenjharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.