✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम करेंगे जिलों में कार्यों और योजनाओं की समीक्षा, 8 दिसंबर से गढ़वा और पलामू भ्रमण के साथ हो रही शुरुआत

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:11:44 AM

रांची(RANCHI): आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सीएम अब जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री जिलों का भ्रमण कर वस्तुस्थित से अवगत होंगे. वहीं मुख्यमंत्री द्वारा जिला के किसी भी विभाग का औचक निरीक्षण किया जाएगा. मुख्यमंत्री द्वारा जिला स्तर पर कंबल का वितरण भी गरीबों के बीच में किया जाएगा. 8 दिसंबर से गढ़वा और पलामू दौरे से इसकी शुरुआत होगी.

मूलभूत सुविधाओं की होगी समीक्षा

जिला स्तरीय समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल एवं अन्य सरकारी विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, छात्रावासों, पेयजल आपूर्ति, सड़क और पुल की स्थिति, सिंचाई, पुलिस स्टेशन, आँगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली की दुकान एवं अन्य आम लोगों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित केंद्रों की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री सिर्फ इनकी समीक्षा ही नहीं बल्कि स्थल का भ्रमण कर उसकी स्थिति की भी जानकारी लेंगे.

योजनाओं की वस्तुस्थिति से होंगे अवगत

अपने जिला भ्रमण के दौरान सीएम सरकार की फोकस्ड स्कीम जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी, कृषि ऋण माफी योजना, मनरेगा, स्कॉलरशिप, पर्यटन, खेल व अन्य गतिविधियों की गहन जानकारी लेंगे. मुख्यमंत्री द्वारा एक करोड़ से अधिक की राशि को स्वीकृत योजना की भी समीक्षा होगी. साथ ही, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की भी समीक्षा होगी.

सचिव और उच्च अधिकारी रहेंगे मौजूद

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग के सचिव, उच्च अधिकारियों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया है. ताकि लोगों की समस्याओं का तत्काल निवारण किया जा सके.

Tags:Cm ka dauraJharkhandPalamuGarhwa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.