☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज अपने पहले साहिबगंज दौरे पर रहेंगे सीएम चंपई सोरेन, अबुआ आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की देंगे सौगात   

आज अपने पहले साहिबगंज दौरे पर रहेंगे सीएम चंपई सोरेन, अबुआ आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की देंगे सौगात   

साहिबगंज(SAHIBGANJ):सूबे के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन आज से साहिबगंज के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे.वहीं मुख्यमंत्री पद मिलने के बाद चम्पई सोरेन का पहला साहिबगंज दौरा है.सीएम यहां पहुंचकर सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.  

मुख्यमंत्री सबसे पहले अमर शहीद सिध्दो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे 

 आपको बता दें कि चम्पई सोरेन के शिड्यूल के अनुसार वह  हवाईमार्ग से राज्यधानी से चलकर निर्धारित समय दो बजे अमर शहीद सिध्दो-कान्हू के जन्म भूमि भोगनाडीह पहुंचेंगे,भोगनाडीह पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन सबसे पहले अमर शहीद सिध्दो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे उन्हें नमन करेंगे.  

सीएम साहिबगंज वासियों को अबुआ आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की सौगात देंगे 

 वहीं इसके बाद सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.सरकारी कार्यक्रम से सीएम चम्पई सोरेन साहिबगंज वासियों को अबुआ आवास योजना सहित कई अन्य योजनाओं की सौगात देंगे,साथ ही कई परिसम्पतियों एवं नियुक्ति पत्र का भी वितरण करेंगे,वहीं चंपई सोरेन के आगमन और उन्हें सुनने के लिए जिले के आदिवासियों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है.  

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर 

Published at:25 Feb 2024 01:30 PM (IST)
Tags:Sahibganjchampai sorenchampai soren newschampai soren news todaychampai soren jharhkandchampai soren jmmcm of jharkhand champai sorenCM will be on his first visit to SahibganjAbu Awas YojanaAbu Awas Yojana jharkhandAbu Awas Yojana jharkhand govermentother schemes of jharkhand
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.