✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में कल ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे CM सोरेन, मंत्री मिथलेश ठाकुर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:23:54 PM

गढ़वा(GARWHA): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ‘आपकी योजना, आपके द्वार आपकी सरकार’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 19 सितंबर को गढ़वा पहुंच रहे हैं. गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के पेशका के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मैदान में सीएम हेमंत सोरेन कल 12 बजे कार्यक्रम मे शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों को योजना का लाभ देने सहित करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चलेगी. इसके बाद सीएम रांची के लिए प्रस्थान करेंगे.

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटी

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम को लेकर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है. इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम, स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री मिथलेश ठाकुर के अलावा कई अधिकारी भी शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार/गढ़वा

 

 

 

Tags:गढ़वा‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रमसीएम हेमंत सोरेनमंत्री मिथलेश ठाकुरगढ़वा न्यूजझारखंडमुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजनामुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजनाउत्क्रमित मध्य विद्यालयमंत्री मिथलेश ठाकुरGarhwa'Aapki Yojana Aapki Sarkar Aapke Dwar ProgramCM Hemant SorenMinister Mithilesh ThakurGarhwa NewsJharkhandChief Minister Employment Generation SchemeChief Minister Mayyan Samman YojanaUpgraded Middle School

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.