✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टेंडर मैनेज घोटाले मामले में मंत्री आलमगीर आलम को सीएम करें बर्खास्त: दीपक प्रकाश

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:50:36 AM

रांची(RANCHI): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों में आकंठ डुबी राज्य सरकार में रोज नए करनामे उजागर हो रहे हैं. सरकार में भ्रष्टाचार नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की सरकार है - हेमंत सरकार. सरकार के मंत्री विकास की जिम्मेदारी नहीं संभाल रहें, बल्कि ठेका-पट्टा, टेंडर मैनेज करने में ही अपनी सारी ताकत लगा रहें. उच्च न्यायालय ने जिस प्रकार से राज्य सरकार के मंत्री के खिलाफ कड़ी टिप्पणी दी है, उससे राज्य सरकार का असली चेहरा उजागर हुआ है. जिस विभाग में हाथ डालिए घोटाले ही घोटाले, भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है. सिंचाई विभाग का घोटाला हो या फिर फ्लाइ ओवर का सभी में भ्रष्टाचार व्याप्त है.

 राज्य की जनता पर अत्याचार का भयावह और घिनौना स्वरूप है 

हेमंत सरकार का भ्रष्टाचार राज्य की जनता पर अत्याचार का भयावह और घिनौना स्वरूप है, जो राज्य को दीमक की तरह खोखला कर रहा है. मुख्यमंत्री में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो ऐसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए. दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पार्टी को भी अपने मंत्री से अविलंब इस्तीफा दिलाने की मांग की.

राजनीतिक साजिश के तहत मेन रोड हिंसा की जांच दबा रही हेमंत सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने दस जून को रांची मेन रोड हिंसा की धीमी जांच पर उच्च न्यायालय की टिप्पणी को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजनीतिक साजिश के तहत ऐसा जान बूझकर कर रही है. घटना के दिन से ही राज्य सरकार तुष्टिकरण की नीति पर चल रही. वोट बैंक की राजनीति सरकार पर हावी है. अगर राज्य सरकार ईमानदार होती तो अब तक दोषियों को कड़ी सजा मिल गई होती. लेकिन राज्य सरकार की मंशा साफ नही है. यह लीपापोती कर मामले को रफा-दफा कर देना चाहती है. राज्य सरकार ने अगर सख्ती नही बरती तो इस घटना की जांच सीबीआई से अवश्य करानी चाहिए.

Tags:BjpJharkhandDeepak prakash

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.