✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीड़िता का नाम और पहचान सार्वजनिक करने वालों पर होगी कार्रवाई- सीएम हेमंत की ताकीद

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:49:17 AM

रांची (RANCHI): सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को मीडिया को लेकर भी सरकारी अधिकारियों को कई निर्दश दिये. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि किसी घटना विशेष में पीड़ित या पीड़िता का नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. इस दिशा में गाइडलाइन बनाने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया. 

सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों को हर महीने की 5 तारीख तक पेंशन भुगतान करने का निर्देश दिया है. कहा कि पेंशन धारियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है. सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को को लाभ देने के लिए पोस्ट पहल करने के निर्देश सीएम ने दिया. अगर मीडिया के द्वारा किसी क्षेत्र की किसी समस्या को प्रकाशित अथवा प्रसारित किया जाता है तो उसे तुरंत संज्ञान में लेने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है.  पूरे मामले की छानबीन कर समस्या का समाधान तुरंत सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया. एनीमिया और कुपोषण की आधुनिक तकनीक से जांच कराने की पहल सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए इसे ग्राम स्तर पर सुनिश्चित  करने का सख्त  निर्देश दिया गया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.