✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

20 दिसंबर को राज्यपाल से मिलेंगे सीएम हेमन्त, स्थानीयता और आरक्षण विधेयक पर होगी चर्चा, सभी दलों को प्रतिनिधि मण्डल में शामिल होने का किया आग्रह

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:34:23 AM

रांची(Ranchi): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को दोपहर 3 बजे राज्यपाल से मिलेंगे. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर मिलने का समय निर्धारित किया है.

दरअसल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के सभी दलों के वरीय नेता और निर्दलीय विधायकों को पत्र के माध्यम से झारखण्ड पदों और सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 और झारखण्ड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और परिणामी सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभों को ऐसे स्थानीय व्यक्तियों तक विस्तारित करने के लिए विधेयक, 2022 को आगे की कार्रवाई के लिए भारत सरकार को भेजने का अनुरोध करने के लिए झारखण्ड के राज्यपाल से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का आग्रह किया है. ताकि उपरोक्त विधेयक को शीघ्र कानून का रूप मिल सके.

दोनों विधेयक को संवैधानिक कवच प्रदान करना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि 11 नवम्बर 2022 को झारखण्ड विधानसभा में मानसून सत्र का विस्तारित सत्र बुलाकर उपरोक्त दो महत्वपूर्ण विधेयक सर्वसम्मति से पारित कराया गया. झारखण्ड बनने के पश्चात् जब भी स्थानीय नीति बनाने का प्रयास कार्यपालिका द्वारा किया गया, उसे सफलता नहीं मिली और माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा उन नीतियों को खारिज किया जाता रहा है. अभी कुछ दिन पूर्व ही एक बार फिर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2021 में गठित नियोजन नीति को रद्द किया गया है. उपरोक्त परिस्थिति में दोनों विधेयक को संवैधानिक कवच उपलब्ध कराने के लिए इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने का भी निर्णय विधानसभा के द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है.

राज्यपाल से मिला समय, अन्य दल भी हों शामिल

वर्तमान में दोनों विधेयक राज्यपाल के कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेजे गये हैं. व्यापक जनहित और राज्यहित में मुख्यमंत्री ने इच्छा प्रकट की है कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमण्डल राज्यपाल से मिलकर उक्त दोनों विधेयकों की शीघ्र आगे की कार्रवाई के लिए भारत सरकार को भेजने का अनुरोध करें, ताकि इसे शीघ्र कानून का रूप मिल सके. इसी क्रम में राज्यपाल द्वारा 20 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे मिलने का समय दिया गया है. मुख्यमंत्री ने विषय की व्यापकता और महत्व को देखते हुए राज्य के सभी दलों के नेताओं और निर्दलीय विधायकों को प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए अनुरोध किया है.

रिपोर्ट: रंजना कुमारी, रांची 

Tags:CM Hemant will meet the governorCM Hemantgovernorlocality and reservation billurged all parties to join the delegationjharkhand newshemant sorengovernor of jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.