✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बुधवार को सीएम हेमंत का गिरिडीह दौरा, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत, डीसी और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:22:58 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुरुवात करने बुधवार को खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचेंगे. ये पहली बार होगा जब सीएम हेमंत सोरेन सरकार बनने के बाद गिरिडीह आएंगे. सीएम हेमंत सोरेन के कार्यक्रम की तैयारी अब करीब-करीब पूरा हो गई है. शहर के झंडा मैदान में जिला प्रशासन एक बड़े पंडाल का निर्माण करा रहा है. जिसमें करीब पांच हजार से अधिक लाभुकों के बैठने की क्षमता होगी. इसी क्रम में सोमवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेनू, एएसपी हरीश बिन जमा, प्रोबेश्नल आईएएस उत्कर्ष कुमार, सदर एसडीएम विशालदीप खालको, उपनगर आयुक्त स्मृति कुमारी, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने झंडा मैदान का निरीक्षण किया. यहां भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा था.

दो हजार करोड़ रुपए के परिसंपति और योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास 

झंडा मैदान से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुरुवात किया जाएगा. फेस्टिवल को देखते हुए यह अभियान 12 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा, क्योंकि अभियान की शुरुवात के साथ सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को दो हजार करोड़ से अधिक के परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे. जिसमें अकेले 89 लाभुको को अंबेडकर आवास का चाभी सौंपा जाना है. तो कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों से लाभुकों को कई योजनाओं के लिए प्रतीकात्मक चेक भी वितरण किया जाएगा. यही नहीं पूरे जिले में एक हजार करोड़ के लागत से स्पेशल डिविजन से बनने वाले पुल, कई ग्रामीण सड़क और पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा.

मौसम को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारी

मौसम को देखते हुए पूरा वाटर प्रूफ और वातानुकूलित पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. जबकि अलग-अलग विभागों के लिए ही कई स्टाल भी बनाए जा रहे हैं. इधर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि तैयारी पूरा कर लिया गया है. इस दौरान डीसी ने परिसदन भवन का भी निरीक्षण किया और उप नगर आयुक्त को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए. ऐसे में नगर आयुक्त खुद अपनी निगरानी में पूरे परिसदन् भवन को सजा रही हैं. तेजी से साफ-सफाई कराया जा रहा है. क्योंकि सरकार बनने के बाद सीएम हेमंत सोरेन का पहली बार गिरिडीह दौरा है. लिहाजा, जिला प्रशासन पूरे व्यस्था में कोई चूक नहीं देखना चाहता.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरीडीह 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.