✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड को इको टूरिज्म बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन की पहल, विकास कार्य योजना बनाने के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश 

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:42:31 PM

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में इको टूरिज्म के विकास के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव और पर्यटन विभाग के सचिव के साथ बैठक कर राज्य में इको टूरिज्म विकसित करने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं. राज्य में इको टूरिज्म को इस प्रकार विकसित किया जाए जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ प्रकृति को भी संरक्षित रखा जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि वन पर्यावरण विभाग और पर्यटन विभाग एक बेहतर समन्वय के साथ इको टूरिज्म के विकास के लिए झारखंड के उन स्थानों को चिन्हित करने का कार्य करें, जहां इको टूरिज्म की संभावनाएं हैं. 

टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर विशेष फोकस रखें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया है. इको टूरिज्म को बढ़ावा देने से झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश और दुनिया में एक अलग पहचान मिलेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश के अन्य राज्यों या दूसरे देशों में जहां इको टूरिज्म के क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं, वहां के इको टूरिज्म मॉडल का अध्ययन करें. उस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इको टूरिज्म विकसित हो इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है.

Tags:Hemant sorencm hemant sorenjharkhand tourismeco tourism jharkhandjharkhandtourismplaces to visit in jharkhand! eco tourismdumka jharkhandjharkhand tourism spotjharkhand tourism adeco tourism places in jharkhand....jharkhand tourism songjharkhand tourism deoghareco tourismjharkhand tourism placejharkhand tourism in hindijharkhand tourism patratujharkhand tourism reactionkiriburu jharkhand tourism

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.