✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, संयुक्त रूप से गुमला और लोहरदगा जिला के पदाधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:18:41 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा जिला परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन गुमला और लोहरदगा जिला के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. सीएम के समीक्षा बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है. डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने अस्थायी रूप से तैयार किए गए बैठक स्थल का निरीक्षण किया. सीएम हेमंत सोरेन मोमवार को ही लोहरदगा पहुंचे और यही रात्रि विश्राम किया. सीएम की समीक्षा बैठक को लेकर गुमला जिला के पदाधिकारी लोहरदगा पहुंचेंगे. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है.

तैयारियों में जुटे रहे डीसी और एसपी

सीएम के लोहरदगा आगमन को लेकर जिला प्रशासन अर्लट पर थी. लोहरदगा डीसी और एसपी ने सदर अस्पताल में विधि व्यवस्था और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी नजर बनाई रखी. सीएम के लोहरगदा आगमन से पहले डीसी और एसपी ने सदर अस्पताल के अलावा न्यू नगर भवन, बीएस कॉलेज स्टेडियम हैलीपेड, बी एस कॉलेज हॉस्टल सहित विभिन्न स्थानों का डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से जायजा लिया. इस मौके पर डीसी ने कहा कि सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है. वहीं एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है.

सीएम कई सरकारी कार्यालयों और स्थलों का करेंगे निरीक्षण

खतियानी जोहार यात्रा के तहत सीएम सोमवार को लोहरदगा पहुंचने वाले हैं. इसी कड़ी में सीएम हेमंत सोरेन 12 दिसंबर को करीब शाम चार बजे के करीब लोहरदगा पहुंचेंगे. कार्यक्रम के दौरान सीएम ज़रुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण करेंगे. इसके अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों और स्थलों का निरीक्षण भी करेंगे. वहीं 13 दिसंबर को सीएम नया जिला मुख्यालय निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन करेंगे. साथ ही नदिया स्कूल स्थित मिनी स्टेडियम में विधार्थियों से मुखातिब होंगे. इसके अलावे सीएम 13 दिसंबर को नगर भवन में गुमला और लोहरदगा के पदाधिकारियों से मुखातिब होने का कार्य करेंगे. इसके बाद जिला मुख्यालय मैदान में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होंगे. सीएम के आगमन पर लोगों में खासा उत्साह है. वहीं डीसी ने कहा कि सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:hemant sorenhemant soren newscm hemant sorenlohardagacm hemant soren newsjharkhand hemant sorenhemant soren jharkhandhemant soren updatejharkhand cm hemant sorenlohardaga jharkhandjharkhand hemant soren newshemant soren news updatekhatiani johar yatrahemant soren on edlohardaga newshemant soren ed summoned summon hemant sorened summons hemant sorenjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.