✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

28 नवंबर को लोहरदगा दौरे पर रहेंगे सीएम हेमंत सोरेन, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, पढ़ें क्या है तैयारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:48:17 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA):झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर को लोहरदगा जायेंगे. जहां कुडू प्रखंड के चिरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वहीं इस कार्यक्रम की तैयारी जोरों से की जा रही है.

डीसी और एसपी हारिश बिन जमां लगातार कार्यस्थल का मुआयना कर रहे हैं

सीएम के आगमन को लेकर लोहरदगा डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिश बिन जमां लगातार कार्यस्थल का मुआयना कर रहे हैं. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच करने का कार्य करेंगे.

स्थल पर 15 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है

वहीं कार्यक्रम स्थल पर 15 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. दिन रात सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी जुटें हुए हैं. सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा, जहां सीएम संभावित 11 बजे लोहरदगा पहुंचेंगे.

रिपोर्ट-गौतम लेनिन

Tags:CM Hemant SorenCM Hemant Soren newsCM Hemant Soren related newsCM Hemant Soren news todayCM n will be on Lohardaga tourCM Hemant Soren will be on Lohardaga tour on 28th Novemberplan is your governmentyour doorapki sarkar apke dwar programmejharkhand govermentjmmjharkhand news todaylohardaga news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.