✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

8 और 9 दिसंबर को बाबा नगरी में रहेंगे सीएम हेमंत सोरेन, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:20:36 PM

देवघर(DEOGHAR):झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर 8 नवंबर को देवघर आएंगे.गोड्डा जिला में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 8 नवंबर को शिरकत करने के बाद वह उसी दिन शाम में देवघर पहुंचेंगे. 8 नवंबर को हेमंत सोरेन देवघर के शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में गोड्डा और देवघर जिला के झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे.वही 9 दिसंबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन देवघर के नगर स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे और कई लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं का लाभ देंगे.

सीएम का देवघर आगमन ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने कमरकसी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो नेताओं ने कमर कस लिया है.पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वागत में पूरे शहर को झंडा बैनर और तोरण द्वार से सजाने का निर्णय जिला कमिटी ने लिया है. जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि उनका आगमन एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा.कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा सीधा संवाद कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा.जिलाध्यक्ष ने बताया कि 8 तारीख को हेमंत सोरेन देवघर परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे। केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश शाह ने बताया कि देवघर जिला में प्रवेश करते ही उनका भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा. जगह-जगह कार्यकर्ता उनके स्वागत में तैनात रहेंगे. सीधा संवाद कर आगामी चुनाव की रणनीति एवं पार्टी मजबूती पर विचार विमर्श कर उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा.

2024 के चुनाव को लेकर भाजपा और झामुमो का जनता को रिझाने का प्रयास जारी

जहां एक और की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है. वहीं दूसरी ओर झामुमो ने भी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से जनता को रिझाने का प्रयास कर रही हैं. बीजेपी भाजप हो या झामुमो या अन्य राजनीतिक दल सभी कोई 2024 के चुनाव को झारखंड में मजबूती से लड़ने के लिए किसी न किसी कार्यक्रम के बहाने जनता के बीच पहुँच रहे हैं.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:CM Hemant Soren will be in Baba NagriBaba NagriSarkar Aapke Dwar programSarkar Aapke Dwar program in deoghrcm hemnat sorencm of jharkhandhemant soren newsjharkhand newsdeoghar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.