✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम हेमन्त सोरेन ने रांची में पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता -2023 की ट्रॉफी का किया अनावरण, मोरहाबादी, न्यूक्लियस मॉल समेत कई जगह लगाई जाएगी प्रदर्शनी

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:43:04 PM

रांची(RANCHI): हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गयी है. शुक्रवार शाम 6:30 बजे हॉकी झारखंड के पदाधिकारी असम से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे. दो दिन तक झारखंड के लोग इस चमचमाती ट्रॉफी का दीदार कर सकेंगे. इसके बाद जमशेदपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर इसे घुमाया जायेगा, मोरहाबादी, न्यूक्लियस मॉल समेत कई जगह ट्रॉफी की प्रदर्शनी लगेगी. इस ट्रॉफी को न्यूक्लियस मॉल के साथ-साथ अन्य प्रमुख जगहों पर ले जाया जायेगा, जहां लोग इसे देख सकेंगे.

 प्रदर्शन के लिए रखे जाने से हॉकी के प्रति  बनेगा माहौल 

रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भुवनेश्वर- राउरकेला (ओड़िशा) में 13 जनवरी 2023 से शुरू हो रहे पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी का आज रांची में अनावरण किया. मुख्यमंत्री ने भारत मे पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहां खेल प्रेमी और आम जनता इसका अवलोकन कर रहे हैं. हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा.

मौके पर ये रहे मौजुद 

उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक वैद्यनाथ राम, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी चयन समिति की सदस्य अंशुता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, महिला हॉकी खिलाड़ी अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और  रणधीर कुमार, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह और रांची के जिला खेल पदाधिकारी मौजूद रहे. 

13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करनी है ट्राफी को

वर्ष 2023 में झारखंड के पड़ोसी राज्य ओड़िशा में मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है. इसके पहले कप को देश भर में घुमाया जा रहा है. बता दें कि 21 दिन में इस ट्रॉफी को झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करनी है. ट्रॉफी टूर के तहत झारखंड के रांची में 10 दिसंबर को जमशेदपुर और 11 दिसंबर को रांची में प्रदर्शित किया जायेगा. 

भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जायेंगे हॉकी वर्ल्ड कप के मैच

बता दें की एफआइएच पुरुष 2023 हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी के इस दौरे की शुरुआत ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 6 दिसंबर को भुवनेश्वर में एक समारोह में की थी. उन्होंने ट्रॉफी को टूर के लिए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को ट्रॉफी सौंपी थी.भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी वर्ल्ड कप के मैच खेले जायेंगे.

वर्ल्ड कप में 16 टीमें लेंगी हिस्सा 

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम और राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हॉकी विश्व कप के मैच खेले जायेंगे. 29 जनवरी को फाइनल मैच खेला जायेगा. इस वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी.

Tags:Hockey world cupWorld cupTrophyJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.