✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गर्मी से राहत का ‘हेमंत प्लान’! अब हर चौक-चौराहे पर मिलेगा ठंडा पानी

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 4:16:45 PM

रांची (RANCHI): झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण कई जिलों में हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. राज्यभर में लोगों को राहत पहुंचाने और पेयजल संकट से निपटने के लिए सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि भीषण गर्मी के इस दौर में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, राज्य के सभी उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP), थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी (CO) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. सीएम ने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर राहगीरों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

इसके तहत चौक-चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही वहां स्पष्ट सूचना पट्ट लगाने को भी कहा गया है, ताकि लोगों को दूर से ही पता चल सके कि कहां पीने का पानी उपलब्ध है. सरकार का उद्देश्य है कि भीषण गर्मी में किसी भी व्यक्ति को पानी के लिए परेशान न होना पड़े.

मुख्यमंत्री ने पेयजल संकट से निपटने के लिए सभी जिलों के डीसी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी जल संकट या पानी की कमी की शिकायत मिले, वहां तुरंत टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति शुरू की जाए. साथ ही प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी भी की जाए.

सीएम ने खराब पड़े चापाकलों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने निर्देश दिया है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खराब चापाकलों की पहचान कर युद्धस्तर पर मरम्मत अभियान चलाया जाए. इसके अलावा पानी के अन्य वैकल्पिक स्रोतों को भी सक्रिय रखने को कहा गया है, ताकि सप्लाई बाधित न हो. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहने की चेतावनी देते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की हिदायत दी है. ताकि भीषण गर्मी के इस संकट में आम जनता को हर संभव राहत मिल सके.

 

Tags:JharkhandJharkhand heatwave newsHemant Soren heatwave actionjharkhand cmJharkhand weather updateHeatwave alert in JharkhandJharkhand summer newsHemant Soren latest newsWater tanker supply Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.