✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बीमार शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, चेन्नई के डाक्टरों के संपर्क में थे पारस के डॉक्टर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:34:52 AM

रांची(RANCHI):झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की विधानसभा सत्र के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. शिक्षा मंत्री को इमरजेंसी में भर्ती कर पांच डॉक्टरों की टीम द्वारा तुरंत उनका उपचार शुरू किया गया था. इनमें मुख्य रूप से सांस रोग विशेषज्ञ डॉ निरुपम शरण, क्रिटिकल केयर यूनिट के हेड डॉ शिव अक्षत, इमरजेंसी हेड डॉ वसंत सौरव और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष रंजन शामिल थे. डॉक्टरों ने जानकारी दी कि जगरनाथ महतो को इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था लेकिन उनकी तबीयत सामान्य थी और सांस की तकलीफ नहीं हो रही है. वहीं पारस अस्पताल के डाक्टर लगातार चेन्नई के डॉक्टर से भी संपर्क में बने हुए थे. अब देर शाम जगरनाथ महतो को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई भेजा जा रहा है.

बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान ही जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी थी. बाद में उनसे मिलने के लिए खुद राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन सहित विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, विरांची नारायण, नीरा यादव, सचिव राहुल शर्मा सहित कई नेता व अधिकारी मिलने आए.

पारस हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार ने ये कहा 

पारस हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार ने बताया कि पारस की टीम चेन्नई के अस्पताल की टीम के संपर्क में हैं, जहां नवंबर 2020 में उनका लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ था. चेन्नई की टीम के साथ सामंजस्य बनाकर उपचार हो रहा है. आगे भी उनके सलाह के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति सामान्य है और वे लोगों से मिल रहे हैं. अभी कुछ दिन तक उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा.

 

 

 

 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.