✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पैतृक गांव नेमरा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पाहन चयन को लेकर ग्रामीणों संग की अहम बैठक

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 16, 2026, 4:46:46 PM

रामगढ़ (RAMGARH): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानि की सोमवार को हेलिकॉप्टर से अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. यह गांव झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित है और मुख्यमंत्री का पैतृक गाँव भी है. मुख्यमंत्री का यह दौरा गांव में नए पाहन (पारंपरिक धार्मिक प्रमुख) के चयन को लेकर आयोजित बैठक के सिलसिले में था.

बताया गया कि गांव के पूर्व पाहन श्याम लाल सोरेन के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था. आदिवासी परंपरा के अनुसार पाहन गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में नए पाहन के चयन को लेकर ग्रामीणों के बीच विचार-विमर्श चल हुआ. मुख्यमंत्री ने भी इस प्रक्रिया में भाग लेते हुए ग्रामीणों की राय सुनी और परंपराओं के अनुरूप निर्णय लेने पर जोर दिया. इस दौरान उनकी पत्नी, विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं.

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रामगढ़ पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. हेलिपैड से लेकर बैठक स्थल तक सुरक्षा बलों की तैनाती रही. प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम की निगरानी की ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल पारंपरिक व्यवस्था से जुड़ा रहा, बल्कि ग्रामीणों से सीधा संवाद भी इसका प्रमुख हिस्सा रहा.

रिपोर्ट : अनुज कुमार 

Tags:Ramgarhramgarh newscm hemant sorenhemant soren visit nemraramgarh visitcm hemant soren visits ramgarhlatest newsbig newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.