✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा दौरे पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, खतियानी जोहार यात्रा की हुई शुरुआत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:19:00 PM

गढ़वा(GARHWA): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज खतियानी जोहार यात्रा की शुरुआत की. उन्होंने ये यात्रा गढ़वा जिले से की. यह यात्रा राज्य के सभी जिलों में घूमेगा. गढ़वा पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिला भ्रमण के दौरान आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जाना. मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा राज्य सरकार की ओर से हरसंभव उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया.

जनता ने सीएम का किया भव्य स्वागत

बता दें कि आज मुख्यमंत्री गढ़वा और पलामू दौरे पर थे. गढ़वा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जिला की जनता ने भव्य स्वागत किया और जिले में लोक कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. इस अवसर पर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन गढ़वा की सेविका तथा सहायिकाओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत और आभार व्यक्त किया. वहीं झारखण्ड खेल नीति के लिए गढ़वा के खिलाड़ियों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतिमा का किया शिलान्यास

जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने टावर चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल गढ़वा परिसर में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की भव्य प्रतिमा का अधिष्ठापन के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया.

 

Tags:CM Hemant SorenHemant SorenGarhwa tourKhatiani Johar YatraGarhwaGarhwa NEWSJHARKHAND NEWSJHARKHANDCMTHENEWSPOSTNILAMBER PITAMBER

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.