✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, 401 करोड रुपए की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:39:54 AM

दुमका(DUMKA): दो दिवसीय दौरे पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज शाम उपराजधानी दुमका पहुंचे. दुमका हवाई अड्डा पर डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अंबर लाकड़ा, डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सोना झरिया मिंज ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. हवाई अड्डा पर सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया जहां से वे राजभवन के लिए रवाना हो गए. राज भवन में आज रात्रि विश्राम करेंगे. कल दुमका के पुलिस लाइन मैदान में सर्व जन पेंशन योजना वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, साथ ही 401 करोड रुपए की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम को लेकर तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

लंबे अरसे बाद दुमका पहुंचे सीएम

लंबे अरसे बाद दो दिवसीय दौरे पर सीएम के दुमका पहुंचने से ना केवल झामुमो कार्यकर्ता बल्कि घटक दल के नेता भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता के साथ साथ हैं घटक दलों के कार्यकर्ता भी हवाई अड्डा पर सीएम के स्वागत के लिए खड़े नजर आए. सीएम ने भी अपने कार्यकर्ता और समर्थकों को निराश नहीं किया. सभी के समीप जाकर बारी-बारी से सब का हालचाल जाना. हवाई अड्डा पर मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जबाब में सीएम ने कहा कि दुमका एयरपोर्ट के चालू होने के लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है. जल्द ही परिणाम सामने होगा. दर असल 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में मंच से केंद्रीय विमानन मंत्री ने झारखंड के जिन 3 जिलों से विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की थी उसमें दुमका का नाम भी शामिल है. उसके बाद से दुमका वासियों की उम्मीद काफी बढ़ गयी है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.