✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बच्चों की सकुशल बरामदगी पर सीएम हेमंत सोरेन ने ठोंकी रांची पुलिस की पीठ, पढ़िए क्या कहा !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:27:17 PM

धनबाद(DHANBAD) : रांची से अपहृत दो बच्चे अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस की पीठ ठोंकी है. कुछ मिनट पहले पोस्ट कर कहा है कि अपहरण कर्ताओं के चंगुल से आजाद हुईं दो मासूम जिंदगियां, आखिर कोई इतना कैसे गिर सकता है? व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए पिछले कुछ दिन काफी परेशान करने वाले रहे.  

शुरुआत में सफलता नहीं मिल रही थी लेकिन फिर जिस ढंग से दूसरे राज्य में हुई इसी ढंग की घटना के तार जोड़ रांची पुलिस ने अपराधियों तक पहुंच कर बच्चों को मुक्त करवाया है, वह प्रशंसनीय है. हम इस जांच अभियान को यहीं नहीं छोड़ने जा रहे हैं.  राज्य एवं राज्य से बाहर घटित हुई ऐसी घटनाओं का गहन पड़ताल करते हुए, अपराधी गिरोह की कमर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. 

@ranchipolice समेत @JharkhandPolice की टीम को तत्परता और कार्यकुशलता के लिए बहुत-बहुत बधाई। तथा हमारे बच्चों - अंश और अंशिका के परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

Tags:DhanbadJharkhandRanchiCMPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.