✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CM हेमंत सोरेन ने कांके डैम और हटनिया तालाब घाट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:46:34 PM

रांची (RANCHI ) मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य के सभी घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रांची में कांके डैम और हटनिया तालाब घाट पर साफ- सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं / व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने सभी छठ घाटों पर छठ व्रतधारियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पुख्ता करने का निर्देश दिया है. 

कांके डैम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार विशेष जोर दे रही है. इस लिहाज से राजधानी रांची में कांके डैम एक बेहतर पर्यटक स्थल है.लेकिन, निरीक्षण के क्रम में यहां की व्यवस्था में कई खामियां और मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिला. आपसी समन्वय नहीं होने से यहां का बेहतर रखरखाव नहीं हो रहा है. फूड कोर्ट का भवन जर्जर हो चुका है. यहां की तमाम व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके. छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के साथ रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त  शशि रंजन, उप विकास आयुक्त और सदर अनुमंडल पदाधिकारी  समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे.

Tags:CMHEMANTSOREN NE KIYA CHATH GHATON KA NIRIKSHANADHIKARIYON KO DIYE KAYI NIRDESH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.