✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CM हेमंत सोरेन को दोहरी जिम्मेदारी, चुने गए नेमर गाँव के प्रधान

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 12:24:14 PM

रामगढ़ (RAMGARH): जिले के नेमरा गांव में सोमवार को एक विशेष सामाजिक आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संताली परंपरा के तहत मांझी बाबा (ग्राम प्रधान) की जिम्मेदारी सौंपी गई. मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने लगभग चार घंटे तक गांव में रहकर संताली समाज के लोगों के साथ संवाद किया और सामाजिक व्यवस्था से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया.

नेमरा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित ग्राम प्रधान कमेटी चयन सभा में पूरे गांव की सामाजिक बैठक हुई. इस दौरान मांझी हड़ाम कमेटी के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां तय की गईं. सर्वसम्मति से मांझी बाबा ग्राम प्रधान का दायित्व मुख्यमंत्री को सौंपा गया. इसके साथ ही बिरजू सोरेन को उप ग्राम प्रधान (प्राणिक बाबा), सुखदेव किस्कू को कानूनी सलाहकार (भोगदो प्रजा), चैतन्य टुडू को ग्राम प्रमुख पुजारी (नायके बाबा), काशीनाथ बेसरा को नायके सहायक (कुडाम नायके) और विश्वनाथ बेसरा को संदेशवाहक (जोगा मांझी) की भूमिका दी गई.

मुख्यमंत्री ने मांझी बाबा की भूमिका निभाते हुए नव-नियुक्त नायके बाबा को पारंपरिक सम्मान प्रदान किया. पूर्व नायके बाबा सोहन सोरेन ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था, जिन्हें भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया.

गांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने चाचा श्रीकांत सोरेन से भी मुलाकात की, जो पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ हैं. हालचाल जानने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बेहतर इलाज और नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस आयोजन को संताली स्वशासन परंपरा के सम्मान और सामुदायिक एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

Tags:ramgarhramgarh newsramgarh big newsramgarh latest newsramgarh news updatecm hemant sorencm hemant in nemracm hemant became pradhannemranemra newsnemra ramgarhlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.