✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजधानी के लोगों को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बड़ी सौगात, कई रूट में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:51:08 AM

रांची (RANCHI) - मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस शुभ दिन को हम राँची की जनता के लिए तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं.इन सड़कों का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर करा लेने का संकल्प लिया गया है.सिरमटोली,राँची  में पथ निर्माण विभाग द्वारा सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक- मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य एवं अन्य योजनाओं के शिलान्यास समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे.

सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात

कटहल मोड से अरगोड़ा आने के क्रम में हमेशा सड़क जाम का सामना करना पड़ता है. सड़क चौडीकरण से आम जनता को इस समस्या से निजात मिलेगी. राँची शहर के अंदर आने वाली सड़कों के संकरा होने से हमेशा जाम लगता है.  इन सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से बहुत हद तक निजात मिलेगा.  इन योजनाओं के लिए कम से कम जमीन अधिग्रहण  किया गया है. साथ ही जिनकी जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें सरकार उचित मुआवजा भी दे रही है. सड़कों के बनने से पूरे शहर को लाभ होगा.

संपत्ति को लावारिस न समझें, अपनी संपत्ति की तरह इनका ख्याल रखें

 सरकार राज्य की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु योजना बनाकर कार्य करती है. नियम बेहतरी के लिए बनाये जाते हैं. सरकार की संपत्ति को लावारिस न समझें, अपनी संपत्ति की तरह इनका ख्याल रखें. उन्होंने कहा कि लोग जल्दबाजी में शॉर्टकट लेने के चक्कर मे सड़क नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे कई बार बड़े हादसों का शिकार हो जाते हैं. कुछ लोग कूड़ा जहां तहाँ डाल देते हैं, हम सबों को अपनी आदतों में सुधार लाना होगा इन समस्याओं के समाधान हेतु हम सब को मिलकर सहयोग की भावना से कार्य करना होगा.

कुल 666.13 करोड़ रुपये की योजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के कुल 666.13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जिसके तहत सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होकर मेकॉन गोलचक्कर तक 2.34 कि.मी. का फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड आर.ओ.बी का निर्माण होगा, जिसकी कुल लागत 339.69 करोड़ रुपये है. वहीं राँची रिंग रोड (नेवरी विकास विद्यालय) से बूटी मोड़ होकर कोकर चौक, कांटाटोली चौक होते हुए नामकोम आर.ओ.बी तक कुल 15.214 कि.मी. फोरलेन का निर्माण होगा, जिसकी लागत 129.16750 रुपए है. साथ ही कुल 197.28 करोड़ रुपये की लागत से अरगोड़ा चौक से कटहलमोड़ तक 5.300 कि.मी. सड़क का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

 शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक-मेकॉन गोलचक्कर तक बन रही फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य का पदाधिकारियों के साथ  निरीक्षण किया. इसके पश्चात उन्होंने रातु रोड गोलचक्कर, नागा बाबा खटाल से कचहरी तक की सड़़कों और आवागमन व्यवस्था का भी अवलोकन किया.


उपस्थिति

इस  अवसर पर श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद  विजय हांसदा, सांसद संजय सेठ, सांसद  महुआ माजी, विधायक राँची  सी पी सिंह, मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उपायुक्त राँची  राहुल कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.