✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बरहेट के जनता दरबार में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, क्या बोले जानिये

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 20, 2022,
Updated: 9:53 AM

साहिबगंज (SAHEBGANJ): सीएम हेमंत सोरेन दो दिवसीय संथाल परगना के दौरे पर साहिबगंज पहुंचे. अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर 271 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. वहीं, 15618 लाख की 155 योजनाओं का शिलान्यास एवं 1092 लाख की 58 योजनाओं का उद्घाटन किया. 

इस वर्ष फिर से राज्य के जनमानस को सुखाड़ का सामना करना पड़ेगा:CM

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि  झारखंड सरकार लोगों के लिए अनवरत  कार्य कर रही है. क्रांतिकारी  भूमि भोगनाडीह समेत अमर वीर शहीदों को नमन करने के बाद उन्होंने कहा कि झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए आपने हमें अपना आशीर्वाद दिया था. उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए आपकी झारखंडी सरकार अनवरत कार्य कर रही है. सुखाड़ मुद्दे पर हा कि यह चिंतनीय है कि इस वर्ष फिर से राज्य के जनमानस को सुखाड़ का सामना करना पड़ेगा. यहां सबसे अधिक लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर रहते हैं. जब सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो हमारे लोगों के लिए यह स्थिति भयावह हो जाती है. कहा कि आप चिंता न करें, आपकी सरकार आपके लिए कार्य कर रही है.

लोगों के बीच में आकर उनकी वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास करेंगे: सीएम 

सीएम ने कहा कि सुखाड़ की स्थिति में हम कहीं भी किसी भी समय लोगों के बीच में आकर उनकी वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास करेंगे. ऐसे में पदाधिकारी इस परिस्थिति से निबटने के लिए किसान और ग्रामीणों की मदद के लिए कार्य योजना बनाकर किसानों तक पहुंचाने का कार्य जल्द करें. रांची से लेकर संताल परगना तक आने के दौरान मैंने धान की खेती को देखा, लेकिन धान की खेती नजर नहीं आयी.अधिकतर खेतों में घास-फूस नजर आये, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन ने भरोसा दिलाते हुए कहा की आप चिंता न करें. आपके हर सुख-दुःख का हिस्सा बनकर आपकी सरकार खड़ी रहेगी.सीएम ने पदाधिकारियों से कहा कि जितनी भी योजनाएं हैं.  वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाए जा रहे हैं. ग्रामीणों को सहयोग करने का काम करने का निर्देश दिया है, ताकि वे अपने आय का स्रोत बढ़ाने में कामयाब हो सके.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.