✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम हेमंत ने मसानजोर डैम के इको कॉटेज का किया उद्घाटन, पर्यटन को बढ़ावा देने लिए लगभग 7 करोड़ की लागत से बना है कॉटेज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:53:07 AM

दुमका(DUMKA): पर्यटन के क्षेत्र में आज का दिन दुमका जिला के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. जिला के प्रमुख पर्यटन स्थल मसानजोर डैम के किनारे वन विभाग द्वारा निर्मित इको कॉटेज का सीएम हेमंत सोरेन के उद्घाटन किया गया.

लगभग 7 करोड रुपए की लागत से बना है कॉटेज 

इंडोनेशियन पाइन की लकड़ी से कॉटेज का निर्माण किया गया है. 14 इको कॉटेज की लागत लगभग 7 करोड रुपए बताई जा रही है. वातानुकूलित इस कॉटेज में ठहरने वाले पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया की भी व्यवस्था की गई है.

 

सीएम हेमंत सोरेन ने क्या कहा 

उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि न केवल दुमका, संथाल परगना और झारखंड के लोगों के लिए बल्कि जितने भी पर्यटक हैं उनके लिए खूबसूरत व्यवस्था की गई है. वन विभाग द्वारा खूबसूरत रिजॉर्ट बनाया गया है जिसे आज आम जनता के लिए समर्पित किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन को मजबूत दिशा देने का लगातार प्रयास कर रही है. उसकी यह पहली कड़ी है. आगे और उम्दा और खूबसूरत चीज पर्यटकों के लिए बनाने की तैयारी की जा रही है.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:jharkhand newsdumka newsCM Hemant inaugurated the Eco Cottage of Masanjore DamMasanjore DamCM HemantCM Hemant in dumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.