✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधानसभा में रक्तदान शिविर, सीएम हेमंत ने खुद रक्त देकर किया शुभारंभ

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 5:04:07 PM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा परिसर में स्थित विधानसभा औषधालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक श्रेष्ठ कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से इस नेक पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से रक्तदान के महत्व को समझने और नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष  रवींद्रनाथ महतो कई मंत्री, विधायक और विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने उत्साह के साथ रक्तदान कर इस सामाजिक पहल में अपनी भागीदारी निभाई।

 

Tags:CM Hemant inaugurated the blood donation camp in the Vidhansabha by donating blood himself.CM HemantVidhansabhablood donation campblood donationAssembly Speaker Rabindranath MahatoSpeaker Rabindranath MahatoJHARKHANDranchiranchu blood donation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.