✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एशिया कप टी-20 क्रिकेट सीरीज में भारत के शानदार प्रदर्शन पर सीएम ने जताई खुशी, भारतीय टीम के सभी सदस्यों को दी बधाई 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: December 17, 2025, 4:38:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी-20 क्रिकेट सीरीज खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को पांच विकेट से हराया.मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 'टीम इंडिया' की शानदार और यादगार जीत पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत 'टीम इंडिया' की दृढ़ इच्छाशक्ति, संयम और अनुशासन को समर्पित है. टीम इंडिया ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन से फिर एक बार देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है. खुशी के इस मौके पर सीएम ने भारतीय टीम के सभी सदस्यों और राज्य के साथ-साथ देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. 

सीएम के साथ मंत्री और विधायकों ने लिया मैच का आनंद 

इससे पहले कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ सभी मंत्री और विधायकगण ने टेलीविजन के माध्यम से दुबई में आयोजित हो रहे एशिया कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाया. मौके पर मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री और विधायकों ने तिरंगा झंडा लहरा कर 'टीम इंडिया' की जीत की कामना की.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.