✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ईडी में पेशी से पहले सीएम ने किया प्रेस वार्ता, कहा ईडी तो बार-बार समन ऐसे जारी कर रही जैसे हम देश छोड़ के भाग रहे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:18:20 PM

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईडी में पेशी से पहले प्रेस वार्ता बुलाया. प्रेस वार्ता मुख्यमंत्री आवास में आयोजित की गई. इस दौरान भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संबोधन में कहा कि साहेबगंज में एक हजार करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इसका आधार कैसे बना यह सोचने की बात है,एजेंसी को ठीक से जांच करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम लोगों को ऐसे समन भेजा जा रहा है, जैसे हमलोग देश छोड़ कर भागने वाले हैं, उन्होंने कहा कि सिर्फ अब तक कारोबारी देश छोड़ कर भागे हैं कोई राजनीति दल का नेता नहीं.

राज्यपाल के बयान पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कुछ पनडुब्बी पानी से बाहर आने का इंतजार कर रहा है. चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है. चुनाव आयोग के मामले में अबतक महीनों कोई जानकारी राज्यपाल ने नहीं दी. लेकिन कभी-कभी राज्यपाल बयान देते हैं कभी बम फूटने की कभी कुछ और राज्यपाल ऐसे काम कर रहे हैं. जैसे वह एक विशेष राजनीति दल को संरक्षण दे रहे हैं. राज्य विकास के रास्ते में जा रहा है,कुछ लोगों को यह पच नहीं रहा 

रिपोर्ट- समीर हुसैन, रांची

Tags:CM did press conference before appearing in EDhemant soren cm jharkhandjharkhand ranchi ed officeed puchtach hemant sorenranchi latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.