✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में विजेता रही छात्राओं को सीएम ने किया सम्मानित, कहा- झारखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:58:57 AM

रांची(RANCHI): झारखंड के पूर्वी सिंहभूम पटमदा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बैंड टीम की छात्राओं ने आज 28 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सीएम हेमंत ने छात्राओं को नई दिल्ली में 24-25 जनवरी को आयोजित नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए उन्हें सम्मानित किया. साथ ही छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. एक सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने बैंड कॉम्पटीशन के जरिए अपनी प्रतिभा को पूरे देश के समक्ष पेश कर झारखंड का नाम रौशन किया है. उन्होंने बैंड टीम के सभी सदस्यों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. वे अलग-अलग क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखार कर सामने ला सकें. यहां के बच्चे-बच्चियों को बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए भी सरकार योजना पर तरीके से कार्य कर रही है. बच्चों के एक्स्पोज़र के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं.

गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर किया था बैंड डिस्प्ले

बता दें कि नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली इस टीम द्वारा नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी बैंड डिस्प्ले किया गया था. झारखंड के लिए यह पहला मौका था जब नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में यहां की कोई बैंड टीम शामिल हुई. इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशि रंजन, स्टेट नोडल अफसर धीरसेन सोरेंग, फिजिकल एजुकेशन शिक्षक निशा पन्ना, प्रशिक्षक प्रेम राणा, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ के जरनैल सिंह और अमरवीर सिंह मौजूद थे.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपूर्वी सिंहभूमपटमदाकस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयनेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशनबैंड टीमसीएम हेमंत सोरेननई दिल्लीरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateEast SinghbhumPatmadaKasturba Gandhi Residential Girls SchoolNational School Band CompetitionBand TeamCM Hemant SorenNew DelhiRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.