✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

7 मार्च को जमशेदपुर आयेंगे सीएम चंपई सोरेन, मेघा डेयरी प्लांट का करेंगे शिलान्यास, डीसी ने कार्यक्रम का लिया जायजा   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:17:10 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला में आगामी 7 मार्च को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का आगमन प्रस्तावित हुआ है, यह कार्यक्रम एनएच 33 के बालीगुमा मैदान में अयोजित होने वाला है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मेघा डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया जायेगा. इस कार्यक्रम को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.   

डीसी ने विधि व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को दिया दिशा निर्देश

   मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा के संबंध में दिशा निर्देश दिया. इस क्रम में उन्होंने कार्यक्रम स्थल से आवागमन एवं निकासी, स्थल में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, परिसर में बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था आदि को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.  

वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का दिया निर्देश

डीसी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट और वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे है, इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण में किसी भी प्रकार से कोई चूक नहीं हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.  

रिपोर्ट-रंजीत ओझा 

Tags:CM Champai Soren will come to JamshedpurCM Champai SorenChampai SorenChampai Soren jharkhandChampai Soren jmmChampai Soren jamsjedpurChampai Soren newsChampai Soren updatejharkhand newsjharkhand news todayjamsjedpur newsjamsedpur news todaydc ananya mittal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.