✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्वच्छता अभियान: गुमला के लोगों ने PM से सम्मान पाने के लिए क्या किया, जानिए

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:38:43 AM

गुमला(GUMLA): भारत में आज से लेकर 2 अक्टूबर तक विशेष रूप से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें चयनित जिलों को सम्मानित किया जायेगा. इस अभियान में गुमला नगर परिषद भी शामिल हुआ है और जिले में आज से अभियान की शुरुआत कर दी गई है.

साफ-सफाई के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

वहीं, गुमला नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय पांडे ने आज जिला के नगर भवन में स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ ही इस अभियान की शुरुआत की. आज सुबह में जब सभी लोग विश्वकर्मा पूजा की तैयारी में घरों में लगे थे उसी समय नगर परिषद के कर्मी शहर को साफ कर सम्मान पाने की सोच के साथ काम करने में जुटे थे. नगर भवन में शपथ लेने के बाद एक रैली के रूप में पूरी टीम शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया. इस दौरान नगर परिषद द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए बनाए गए ब्रांड एम्बेसडर भी मौजूद रहे. उन्होंने भी हाथों में झाड़ू लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. उसके बाद पूरी टीम बिरसा मुंडा एग्रो पार्क पहुंचकर पूरे पार्क की सफाई की. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही जिला को सफाई के इस प्रतियोगता में सम्मान दिलाया जा सकता है.

साहित्यकार अजय किशोर नाथ पांडेय बनाए गए ब्रांड एम्बेसडर

वहीं, इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के कुछ सम्मानित लोगों को ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है. उन्होंने भी इस अभियान को सफल बनाने में अपनी ओर से पूरा योगदान देने की बात कही है. ब्रांड एम्बेसडर बनाये गए साहित्यकार अजय किशोर नाथ पांडेय ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस तरह के कार्य का जिम्मा मिला है.

स्वच्छता से ही आप स्वस्थ रह सकते हैं : योग गुरु

इस अभियान में ब्रांड एम्बेसडर बनाई गई जिला की कवयित्री रूपा श्री शर्मा ने एक कविता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए इस अभियान को सफल बनाने का पूरा भरोसा दिया. वहीं, ब्रांड एम्बेसडर बनी योग गुरु काजल कुमारी ने कहा कि स्वच्छता से ही आप स्वस्थ रह सकते है. इस लिए स्वच्छता पर हम सभी को काम करना चाहिए ताकि हमारा समाज बीमारियों से मुक्त रहे.

देश में शुरू हुए इस स्वच्छता अभियान में जिस तरह से गुमला नगर परिषद ने सक्रिय रूप से शुरुआत की है, उसमें अगर ईमानदारी से आम लोगों का सहयोग मिले तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में गुमला बेहतर स्थान प्राप्त कर पीएम से सम्मान पा सकता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.