✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CLAT परीक्षा के लिए 13 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:18:20 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट ओर से क्लैट (CLAT) 2023 के फार्म भरने की प्रक्रिया हो चुकी है.  योग्य कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर तक कर सकते हैं. इसकी परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित की गयी है. परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगा. बता दें कि इसके तहत देश की 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है. 

शैक्षणिक योग्‍यता(Education Qualification)

CLAT 2023 के यूजी प्रोग्राम में आवेदन के लिए कैंडिडेट का न्‍यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरुरी है. वहीं एससी-एसटी वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं.  जो छात्र 2023 में 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं, वह भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं पीजी कोर्स के लिए छात्र के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी डिग्री या समकक्ष परीक्षा की डिग्री होनी  चाहिए. एससी-एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत अनिवार्य है. 

परीक्षा शुल्क(Exam Fee)

आवेदन करने के लिए सामान्‍य वर्ग और  पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट को 4000 रुपये परीक्षा शुल्‍क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये रखा गया है.

परीक्षा पैटर्न 

परीक्षा 2 घंटे की होगी. इसमें 150 सवाल पूछे जायेंगे. सभी प्रश्न MCQ पैटर्न पर होंगे. वहीं सभी सवाल एक-एक अंक होंगे. हर गलत गलत जवाब पर 0.25 नेगेटिव मार्किंग होगी.  इसमें 5 सेक्शन इंग्लिश लैंग्वेज, करंट अफेयर्स, लीगल रिजनिंग, लॉजिकल रिजनिंग और QUANTITATIVE TECHNIQUES  से सवाल पूछे जायेंगे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.