✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में दो गुटों में झड़प,खूब चलाया गया ईंट, पत्थर और गोली  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:48:21 AM

रांची(RANCHI): सदर थाना क्षेत्र में बीते रात शुक्रवार को कोकर चुना भट्ठा इलाके में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई है. मारपीट के बाद गोलीबारी भी हुई. दो पक्षों में हुए विवाद से आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है. किसी बात को लेकर दो गुटों में नोकझोंक शुरू हुई थी. नोक झोंक के बाद बात ईट और पत्थर तक पहुंची. ईड पत्थर चलने के बाद एक गुट ने गोलियां भी चलाई. लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.           

मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में लगी हुई है. जल्द ही सभी की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी.    

बता दें कि पिछले दिनों राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर एक व्यक्ति की आंख फोड़ने की घटना भी सामने आ चुकी है.  जिसके बाद शहर में दहशत का माहौल है.  ऐसे में एक बार फिर गोलीबारी जैसी घटना सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

 

 

Tags:ranchiRanchi PoliceSadar PoliceCrimnalJharkhandRanchi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.