✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में दो गुट के बीच झड़प,जमकर हुई पत्थरबाजी,छावनी में तब्दील इलाका   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:03:52 AM

धनबाद(DHANBAD): पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पासी धौड़ा में खाने पीने के विवाद और आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया.दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों ओर से पत्थर बाजी हुई. एक युवक पर कुल्हाड़ी से वार किया गया. साथ ही मौके पर पहुँची पुलिस पर भी पथराव किया गया.इस घटना में पुलिस जवानों को भी चोट आई है. साथ ही कई लोग घायल हुए है. पूरा इलाका छावनी में तब्दील है. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालत को कंट्रोल किया.     

बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.  जिसमें एक युवक रवि पासी को कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.  घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है.  

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया.  इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मारपीट और पत्थरबाजी के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने के लिए लोगों को खदेड़ा तब जा कर मामला शांत हुआ.

वहीं  किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. घायल रवि पासी के पिता बद्री पासी ने बताया कि बेटा घर के बाहर चाय पी रहा था, अचानक कुछ लोग उसपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल को गया.

रिपोर्ट: नीरज कुमार  

Tags:Clash between two groups in Dhanbadheavy stone-pelting reportedarea turned into a military zone.dhanbad clashputki newsPutki updatePutki ka newsjhakrhand newsdhanbad updatedhanbaddhanbad ka news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.